 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
कसूरी मेथी स्वाद में थोड़ी कड़वी होती है लेकिन इसके इस्तेमाल से डिश का स्वाद काफी बढ़ जाता है. अगर हम कसूरी मेथी को अपने नियमित आहार में शामिल करें तो हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
जानिए कैसे है कसूरी मेथी हमारे लिए फायदेमंद।
पाचन तंत्र को मजबूत करता है:
अगर आपको दस्त, खराब पाचन या कब्ज जैसी पेट की समस्या है तो कसूरी मेथी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है और पेट को साफ और कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है।
फाइबर की संतुलित मात्रा होने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रक्रिया में भी सुधार होता है जिससे भोजन को पचाना आसान हो जाता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ता है:
एनीमिया को रोकने में मेथी काफी फायदेमंद साबित होती है। यह आयरन से भरपूर होता है जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है और एनीमिया के प्रभाव को खत्म करता है। महिलाओं को इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
वेट नियंत्रण:
अगर आप भी वजन बढ़ने से परेशान हैं तो मेथी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आपको अपने दैनिक आहार में कसूरी मेथी का प्रयोग करना चाहिए। इसे नाश्ते में शामिल करें। कसूरी मेथी का सेवन खाली पेट करना ज्यादा उचित होगा।
ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है:
कसूरी मेथी खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। अगर लोग डायबिटीज से लड़ रहे हैं तो उन्हें कसूरी मेथी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके हाइपोग्लाइसेमिक गुण रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए 10 ग्राम मेथी को 40 मिलीलीटर पानी में रात भर के लिए छोड़ दें। इसे सुबह खाली पेट पिएं। यह काफी फायदेमंद साबित होगा।
ब्रेस्ट फीडिंग में फायदेमंद:
डिलीवरी के बाद कसूरी मेथी की चाय बहुत फायदेमंद होती है। कसूरी मेथी में मौजूद गैलेक्टोज स्तन के दूध को बढ़ाता है। इन नुस्खों को आजमाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                