 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
कुंडलिनी जागरण और उसके लाभ:
शून्य से शिखर तक-
मनुष्य में अन्य जीवों की अपेक्षा ईश्वरीय अंश अधिक होने के कारण वह अनन्त शक्तियों का भंडार हो गया है। अभी तक के शोधों के अनुसार इतना वैज्ञानिक विकास करने में मनुष्य अपनी सम्पूर्ण बौद्धिक प्रतिभा का मात्र पाँच प्रतिशत अंश का ही उपयोग कर पाया है। उसकी शेष 95 प्रतिशत प्रतिभा शक्ति सुप्त (सोई हुई) अवस्था में है। जब मनुष्य 10, 20, 50 या 80 प्रतिशत प्रतिभा का उपयोग कर पाएगा तो क्या वह स्वयं दिव्य नहीं हो जायेगा?
अपनी इसी सुप्त प्रतिभा को अधिक से अधिक अंशों में जगाने के लिए ऋषियों ने कुण्डलिनी जागरण की विद्या का आविष्कार अपनी प्रारंभिक अवस्था से ही कर लिया था। इसलिए इन ऋषियों में देवताओं से भी अधिक दिव्यता थी और इसी दिव्यता के कारण ये शाप या वरदान देने में समर्थ थे।
किसी सिद्ध महापुरुष की कृपा और शिव भक्ति से जिन लोगों की कुण्डलिनी सांसारिक जीवन हेतु काम चलाऊ रूप से जिस स्तर तक जाग्रत हो जाती है, उसे उसी स्तर की सफलता मिलती है।
यही कारण है कि व्यक्ति की सफलता का स्तर भिन्न-भिन्न होता है; किंतु सफलता मिलने पर कुछ लोग अपने स्वार्थ सिद्धि में लगे रहकर अहंकारी हो जाते हैं। ऐसे लोगों की कुण्डलिनी का यह जागरण मूलाधार चक्र के प्रारम्भिक स्तर तक ही सीमित रह जाता है।
कुछ लोग सफल होने के बाद भी इंसानियत से परिपूर्ण होकर ईश्वर का ध्यान करते हैं, उनके मूलाधार चक्र को कुण्डलिनी पूर्णतया जाग्रत कर देती है। ऐसे लोग सांसारिक भौतिक तथा आध्यात्मिक सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुँच जाते हैं।
शक्तिपात सिद्ध योग में सिद्ध-गुरु एक दृष्टि, शब्द, स्पर्श या संकल्प के द्वारा शिष्य की सुप्त कुण्डलिनी-शक्ति को जगाने में कुशल होते हैं। इसको "शक्तिपात कहते हैं। जिसके पश्चात इस महायोग (कुण्डलिनी जागरण) की प्रक्रिया स्वत: आरम्भ हो जाती है, जिसका मूल शिव और गुरु की कृपा है। इसके प्रभाव से बाहरी यात्राएँ समाप्त होकर साधक एक आंतरिक यात्रा पर चल पड़ता है।
वर्तमान में गुरु सियाग कुंडलिनी के ज्ञाता है जाने क्या है गुरु सियाग योग इस वीडियो में..
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                