Published By:धर्म पुराण डेस्क

नींबू पानी शरीर के लिए हो सकता है हानिकारक..! जानिए किसे नहीं पीना चाहिए?

नींबू पानी पीने के फायदे तो जगजाहिर है लेकिन इसके सेवन से कई नुकसान भी होते हैं। इससे कई गंभीर समस्या भी हो सकती हैं। नींबू पानी पीने के कई फायदे तो हैं लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में नींबू पानी का सेवन करते हैं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान..!

दांतों को होगा नुकसान- 

ज्यादा नींबू पानी पीने से आपके दांत खराब हो सकते हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो दांतों के इनेमल को खराब करता है। जिसके बाद से दांतों में ठंडे और गर्म पानी से भी समस्या हो सकती है।

पेट की समस्या- 

ज्यादा नींबू पानी पीने से पेट की समस्या हो सकती है। इससे पेट में दर्द, लूज मोशन और पेप्टिक अल्सर की संभावना हो सकती है। नींबू में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर में क्रिस्टल बना सकता है। इससे पथरी की समस्या हो सकती है।

पेशाब करने में परेशानी-

नींबू पानी मूत्रवर्धक होता है जो पेशाब की कठिनाई को बढ़ाता है। ज्यादा नींबू पानी पीने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

सीने में जलन-

नींबू पानी के अधिक सेवन से छाती में सूजन आ जाती है। नींबू प्रोटीन तोड़ने वाले एंजाइम पेप्सिन को सक्रिय करने में मदद करता है, जो छाती में सूजन का कारण बनता है।

मुंह के छालों की समस्या-

मुंह के छाले होने पर नींबू का सेवन न करें। यह मुंह के छालों को बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं नए अल्सर के साथ-साथ गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज की भी आशंका रहती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट में बनने वाला एसिड एसोफैगस तक चला जाता है।

माइग्रेन की समस्या-

जो लोग माइग्रेन से पीड़ित हैं उन्हें नींबू पानी का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। नींबू में मौजूद टायरामाइन की मात्रा माइग्रेन के खतरे को बढ़ा देती है।

धर्म जगत

SEE MORE...........