 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या किसी भी उम्र या वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है। आधुनिक जीवन शैली का तनाव और खानपान में अनियमितता इसका प्रमुख कारण माना जाता है। जानिए कैसे सही भोजन से इस समस्या को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
ओट्स और हरी सब्जियां-
ओट्स में उपस्थित विशेष फाइबर बीटा ग्लूकॉन सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों ही प्रकार के ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित बनाए रखता है। रोज सुबह नाश्ते में एक कटोरी ओट्स का सेवन ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने के साथ ही अन्य कई फायदे भी दे सकता है। इसी तरह हरी सब्जियां फाइबर, विटामिन्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें भी नाइट्रेट भरपूर होता है जो ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है। इसके लिए पत्ता गोभी, पालक, लेट्यूस आदि को डाइट में शामिल किया। जा सकता है।
डार्क चॉकलेट-
इसको लेकर भी शोध आशाजनक परिणाम दर्शाते है। विभिन्न शोधों के अनुसार कोको रिच चॉकलेट हाइपरटेंशन और प्रीहायपरटेंशन के मरीजों में ब्लड प्रेशर का स्तर घटाने में मदद करती है। इसके लिए कम से कम 70 प्रतिशत कोको वाली हाई क्वालिटी का उपयोग बेहतर विकल्प होता है।
केले :
पोटेशियम से भरपूर यह फल हाइपरटेंशन के स्तर को संतुलित बनाए रखने में सहायता करता है। पोटेशियम सोडियम के असर को कम करता है और खून की नलियों की दीवारों में तनाव को घटाता है। एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 4.700 मिलीग्राम पोटेशियम का सेवन करना चाहिए।
इसके लिए केले के अलावा आवोकाडो, टमाटर, मशरूम, बीन्स और शकरकंद भी लिए जा सकते है। यदि कोई डायबिटिक व्यक्ति है तो भी वह केले या शकरकंद का उपयोग डॉक्टर की सलाह से कर सकता है।
लहसुन, दाल चीनी, दालें, पिस्ता, दही आदि से ब्लड प्रेशर का स्तर घटता है। लहसुन में तो एंटीबायोटिक वाले गुण होते ही हैं। यह शरीर में नाइट्रिक एसिड के उत्पादन को भी बढ़ावा देता है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही दही और योगर्ट के प्रोबायोटिक गुण भी ब्लड प्रेशर के स्तर को घटाने में मदद करते हैं।
कीवी, तरबूज, अनार तथा स्ट्रॉबेरी जैसे फल भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते है। कीवी में मौजूद विटामिन सी, तरबूज में उपस्थित एक एमिनो एसिड सिटूलिन एवं अनार तथा स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित रखने में सहायता करते हैं।
चुकंदर :
हीमोग्लोबिन के स्तर को अच्छा बनाने में तो यह मददगार है ही, इसका रस लम्बे समय तक हाई ब्लड प्रेशर को कम बनाए रखने में मदद कर सकता है। शोध बताते है कि हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोग यदि 4 सप्ताह तक रोजाना एक कप (250 एमएल) चुकंदर का रस पिए तो मात्र 24 घंटे के भीतर उनको बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। शोधकर्ता मानते हैं कि चुकंदर में उपस्थित इनऑर्गेनिक नाइट्रेट का उच्च स्तर ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद करता है। जूस के अलावा सलाद और सब्जी के रूप में भी चुकंदर खाया जा सकता है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                