 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
यही वजह है कि इस बार 14 और 15 जनवरी दोनों को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा.
मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति 2022 के दिन सुबह स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए कई चीजों का दान किया जाता है। आगे जानिए मकर संक्रांति पर कुछ वस्तुओं का दान करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है।
तिल दान:
मकर संक्रांति पर सबसे ज्यादा तिल दान करने की परंपरा है। मकर संक्रांति को शास्त्रों में तिल संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। काले तिल और तिल का दान करने से शुभ लाभ मिलता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तिल का विशेष रूप से दान किया जाता है। इसके अलावा सूर्यदेव और भगवान विष्णु भी तिल का दान करने से प्रसन्न होते हैं।
खिचड़ी दान:
इस दिन खिचड़ी का दान और खिचड़ी बनाने से विशेष पुण्य मिलता है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी के रूप में चावल और काली दाल का दान किया जाता है. काला दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति से शनि दोष दूर होता है और चावल का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
गुड़ दान:
मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करने और गुड़ से बनी चीजें खाने से विशेष लाभ होता है. ज्योतिष में गुड़ का संबंध सूर्य ग्रह से है। मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
ऊन का दान:
कुंडली से शनि और राहु के दोषों को दूर करने के लिए मकर संक्रांति पर ऊनी वस्त्र दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद व्यक्ति को या किसी आश्रम में ऊनी कपड़े, कंबल दान करना चाहिए।
घी दान:
मकर संक्रांति के दिन देसी घी और उससे बनी मिठाई का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. घी बृहस्पति और सूर्य के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए मकर संक्रांति पर देसी घी का दान सम्मान, प्रसिद्धि और भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
पक्षियों और गायों को खिलाएं:
मकर राशि के दिन पक्षियों को खिलाना शुभ माना जाता है। इस दिन गायों को हरा चारा खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                