Published By:कमल किशोर दुबे

प्रातः वंदन-अभिनंदन

श्री सीता वल्लभो विजयते श्री हनुमान महिमा

हनुमत जपते नाम राम का, जय जय जय श्रीराम। 

कृपा करो हनुमान गुसाईं, भक्ति- शक्ति  सुखधाम।।

बोलो - राम राम राम, बोलो - राम राम राम।।

अंजनि-पुत्र, केसरी-नंदन, संकटमोचन आप।

रामभक्त अतुलित बलशाली, हरें  सकल संताप।।

नित्य भक्ति में लीन रहें जो, सुखदायक अभिराम।।

हनुमत जपते नाम राम का, जय जय जय श्रीराम।।

बोलो - राम राम राम, बोलो - राम राम राम।।

लंका जारि, सिया सुधी लाये, हर्षित प्रभु रघुराज। 

संजीवन ला, लखन जियाये, किये राम के काज।।

प्रभु सेवा में सदा अग्रसर, रहते आठों - याम।

हनुमत जपते नाम राम का, जय जय जय श्रीराम।।

बोलो - राम राम राम, बोलो - राम राम राम।।

कष्ट-व्याधि, बाधा हर लेते, महावीर  बलवान।

अष्टसिद्धि नवनिधि के दाता, पवनपुत्र हनुमान।।

भक्तों के सब काज सँवारें, ज्ञान-भक्ति के धाम।

हनुमत जपते नाम राम का, जय जय जय श्रीराम।।

बोलो - राम राम राम, बोलो - राम राम राम।।

अजर अमर बजरंग वीरवर, भक्तशिरोमणि धीर।

रामकथा में सदा बिराजें, हृदय  सिया - रघुवीर।।

दास 'कमल' प्रभु कृपा चाहता, शत-शत नमन प्रणाम।

हनुमत जपते नाम राम का, जय जय जय श्रीराम।।

बोलो - राम राम राम, बोलो - राम राम राम।।

कमल किशोर दुबे

 

धर्म जगत

SEE MORE...........