 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
इन दिनों बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। जहाँ उनका दरबार लग रहा है, लाखों की संख्या में लोग उनका प्रवचन सुनने पहुंच रहे है। जहाँ कई लोग उन्हें चमत्कारी और दिव्य पुरुष मान रहे हैं तो कुछ उनके ज्ञान पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। इस समय धीरेन्द्र शास्त्री हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। इनके मार्गदर्शन से प्रभावित होकर धर्मान्तरित हो चुके कई लोगों ने हिन्दू धर्म में दोबारा वापसी भी की है।
अब बागेश्वर बालाजी सरकार की जिंदगी पर एक फिल्म बनाई जा रही है। नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब द्वारा बनाई जाने वाली इस फिल्म का नाम द बागेश्वर सरकार है, जिसे विनोद तिवारी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी बनाया जाएगा।
तिवारी ने द बागेश्वर सरकार बनाने के पीछे अपना उद्देश्य बताया कि दुनिया भर में बागेश्वर सरकार की महिमा और उनके अनुयायियों का प्रेम देखकर फिल्म बनाने का फैसला लिया गया है।
यह फिल्म बागेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में उनके संघर्ष की कहानी भी दिखाई जाएगी। इस फिल्म के जरिए एक परोपकारी व्यक्ति के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
तिवारी ने बताया कि बागेश्वर महाराज देश-विदेश में सनातन धर्म के लोगों को साथ जोड़ रहे हैं। यही खुशी की बात है। इससे वह बहुत प्रभावित हुए है उनके उपदेश ने सनातनियों में एक अलख जगाई है। साथ ही वह धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं तिवारी हाल ही फिल्म द कन्वर्जन रिलीज़ हुई थी, जोकि लव जिहाद पर आधारित थी।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                