Published By:धर्म पुराण डेस्क

ओंकारेश्वर….

ओंकारेश्वर : देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में ओंकारेश्वर की गणना की जाती है। 

ओंकारेश्वर में नर्मदा घाट चौबीस अवतार, सिद्धनाथ मंदिर, मार्कंडेय आश्रम, कमलेश्वर महादेव सहित अन्य स्थल दर्शनीय हैं। ओंकारेश्वर, खंडवा जिले में स्थित है। ओंकारेश्वर का प्राचीन नाम मान्धाता है। यहां प्रतिवर्ष लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं। 

ओंकारेश्वर को राज्य सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की 12 फरवरी 2004 को जारी अधिसूचना में पवित्र नगर घोषित किया गया। इसके बाद 26 नवंबर 2005 को इस अधिसूचना में कुछ परिवर्तन किया गया। 

अधिसूचना के अनुसार मध्यप्रदेश शासन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मंत्रालय, भोपाल की अधिसूचना 12 फरवरी 2004 में आंशिक संशोधन करते हुए ओंकारेश्वर के जवाहर वार्ड क्रं. 15 में स्थित ग्राम डुहिया को छोड़कर नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में स्थित शेष संपूर्ण क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित किया गया| 

पवित्र नगरी क्षेत्र की सीमाएं ऐसे तय की गई है जिनमें पूर्व दिशा ओंकारेश्वर परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन बांध। पश्चिम दिशा नर्मदा कावेरी नदी संगम उत्तर दिशा में कावेरी नदी दक्षिण दिशा में वन भूमि एवं वार्ड क्र. 15 में स्थित ग्राम डुहिया है।

 

धर्म जगत

SEE MORE...........