Published By:धर्म पुराण डेस्क

नागपंचमी पर महाकाल नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए रात 8 बजे से लगेगी कतार

सामान्य दर्शन व शीघ्र दर्शन की टिकट वाले दर्शनार्थियों की अलग अलग कतारें| 

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल में केवल एक बार नागपंचमी पर ही खुलते हैं. 

मंदिर में दर्शन के लिए भक्त इस बार सोमवार को रात 8 बजे से कतार में लग सकेंगे। सामान्य दर्शन व 250 रुपये के शीघ्र दर्शन के टिकट धारी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की कतारें अलग रहेगी। 

भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए सोमवार रात 12 बजे से पट खोलकर पूजा पाठ कर दर्शन की अनुमति दे दी जाएगी। 

भक्तों को मंदिर के 4 व 5 नंबर द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। दर्शन के उपरांत भक्त शहनाई गेट के रास्ते मंदिर के बाहर निकल सकेंगे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए इस बार करीब तीन लाख भक्तों के मंदिर आने का अनुमान है। 

सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी संपन्न होने के बाद ही इन भक्तों को दर्शन की कतार में प्रवेश दिया जाएगा। 

दर्शनार्थियों की हरसिद्धि चौराहा से तीन कतारें रहेंगी। एक कतार सामान्य दर्शनार्थी के लिए होगी। दूसरी कतार में शीघ्र दर्शन टिकट वाले दर्शनार्थी लगेंगे। तीसरी कतार दर्शन के बाद बाहर आने वाले दर्शनार्थियों की रहेगी। 

कलेक्टर ने बताया कि मंदिर के आसपास तीन ओर के हिस्से में निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऐसे में एक ओर के हिस्से में सम्पूर्ण व्यवस्था संचालित की जा रही है। 

प्रशासन ने सीमित स्थान में भी भक्तों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। इस बार महाकाल मंदिर के नवनिर्मित पुल से भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर में जाने की व्यवस्था बनाई गई है.


 

धर्म जगत

SEE MORE...........