Published By:धर्म पुराण डेस्क

हरियाली अमावस्या पर पशुपतिनाथ ने किया नयनाभिराम श्रृंगार, जानिए डिटेल

हरियाली अमावस्या के मौके पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव का अनोखा सिंगार किया गया। यहां पर भोलेनाथ का श्रृंगार करने के लिए सवा लाख रुपए के नोटों का उपयोग किया गया। 

भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम श्रृंगार लोगों के मन में रच बस सा गया। यहां तक कि भगवान की माला और पगड़ी भी नोटों की बनाई गई थी।

मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार महादेव का श्रृंगार करने के लिए करीब सवा लाख रुपये के पांच, 20 एवं 500 के नोटों से भगवान पशुपतिनाथ को सजाया गया। 

भगवान के इस अलौकिक रूप को चंद्र वैभव दर्शन नाम दिया गया। दोपहर 12.30 बजे प्रारंभ हुआ श्रृंगार तीन बजे तक पूरा हुआ। इसके पश्चात हजारों भक्तों ने भोलेनाथ के इस मोहक रूप और श्रृंगार के दर्शन किए।

धर्म जगत

SEE MORE...........