 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
सार- सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी थे। इनका जन्म 30 नवंबर 1469 को हुआ था।
विस्तार- सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी थे। इनका जन्म 30 नवंबर 1469 को हुआ था। इनके जन्मदिन को ही श्री गुरुनानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नानक जी का जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा को हुआ था।
इनका जन्म पंजाब (पाकिस्तान) क्षेत्र में रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नामक गांव में हुआ था। इनका जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था।
श्री गुरुनानक देव के पिता का नाम कल्याण या मेहता कालू जी था। वहीं, इनकी माता का नाम तृप्ती देवी था। श्री गुरुनानक देव का विवाह 16 वर्ष की उम्र में गुरदासपुर जिले के लाखौकी स्थान पर रहने वाली एक कन्या के साथ हुआ था। इनका नाम सुलक्खनी था।
श्री गुरुनानक देव के दो पुत्र थे जिनका नाम श्रीचंद और लख्मीचंद था। जब इनके दोनों पुत्रों का जन्म हुआ उसके बाद ही वे अपने चार साथी मरदाना, लहना, बाला और रामदास के साथ तीर्थयात्रा पर निकल गए थे। ये सभी घूम-घूम कर उपदेश देते थे। श्री गुरुनानक देव ने तीन यात्रा चक्र 1521 तक पूरे किए। इनमें भारत, अफगानिस्तान, फारस और अरब के मुख्य स्थान शामिल थे।
बता दें कि इन यात्राओं को पंजाबी भाषा उदासियां कहा जाता है। श्री गुरुनानक देव जी मूर्तिपूजा के खिलाफ थे। ये इसे निरर्थक मानते थे। वे हमेशा से ही रूढ़ियों और कुसंस्कारों के विरोध में रहे।
श्री गुरुनानक देव जी कहते थे कि ईश्वर हमारे अंदर है। वह कहीं बाहर नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें तत्कालीन इब्राहिम लोदी ने कैद कर लिया था।
फिर जब पानीपत की लड़ाई में इब्राहिम हार गए तब बाबर की जीत हुई। फिर बाबर ने इनको कैद से मुक्ति दिलाई। इनके विचारों ने समाज में परिवर्तन लाया। इन्होंने करतारपुर (पाकिस्तान) नामक स्थान बसाया था। साथ ही एक धर्मशाला भी बनवाई थी। इनकी मृत्यु 22 सितंबर 1539 को हुआ था। इनकी मृत्यु से पहले नानक देव ने अपने शिष्य भाई लहना को अपना उत्तराधिकारी बनाया। इसके बाद वो गुरु अंगद देव नाम से जाने गए।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                