 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
अनमोल वचन ..
1. चापलूस एक चोर होता है जो लोगों को बेवकूफ बनाता है और उनकी बुद्धि और समय दोनों को चुराता है।
- चाणक्य
2. किसी दुखी व्यक्ति के लिये थोड़ी सी मदद ढेरों उपदेशों से बेहतर है।
- बुलवर
3. इच्छायें कभी तृप्त नहीं होती। अतः इनको नियंत्रित रखें।
- स्वामी विवेकानंद
4. आदत एक रस्सी के समान है। नित्य उसमें बट देते हैं और अंत में इसे तोड़ने में असफल महसूस करते हैं।
- ऐचमैन
कुछ विचारणीय बातें ..
1. जीवन क़ितना ही छोटा हो, समय की बर्बादी से वह और भी छोटा हो जाता है।
- जॉनसन
2. यदि आपको एक क्षण का भी अवकाश मिले तो आप शुभ कर्म में लगाओ, क्योंकि काल चक्र अत्यंत क्रूर व उपद्रवी है।
- फ्रैंकलिन
3. किसी भी विचारवान मानव के लिये जीवन की क्षणभंगुरता का अंतिम अर्थ यह नहीं है कि वह उन क्षणों को नष्ट करे।
- रस्किन
4. आपत्ति 'मानव' बनाता है और संपत्ति राक्षस।
- विक्टर ह्यूगो
5. किसी के बोलने के प्रवाह में बोल उठने से बढ़कर असभ्यता नहीं हो सकती।
- लौक
6. सरस्वती से श्रेष्ठतर कोई वैद्य नहीं और उसकी साधना से बढ़कर कोई औषधि नहीं ।
- अरुण्डेल
7. सहनशीलता होना अच्छी बात है, परन्तु अन्याय का विरोध करना उससे भी उत्तम है।
- जयशंकर प्रसाद
8. डूबने वाले के प्रति सहानुभूति का मतलब उसके साथ डूबना नहीं बल्कि खुद तैरकर उसको बचाने का प्रयत्न करना होता है।
- सत्य वचन
* गुण न हो तो रूप व्यर्थ है।
* विनम्रता न हो तो विद्या व्यर्थ है।
* उपयोग न हो तो धन व्यर्थ है।
* साहस न हो तो हथियार व्यर्थ है।
* भूख न हो तो भोजन व्यर्थ है।
* होश न हो तो जोश व्यर्थ है।
* परोपकार न करने वाले का तो जीवन ही व्यर्थ है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                