शिष्य का और गुरु का सम्बन्ध जीवन में श्रेष्ठतम सम्बन्ध माना गया है। इन संबंधों को संसार के किसी भी तराजू में तोला नहीं जा सकता, एक श्रेष्ठ शिष्य में निम्न गुण अवश्य ही होने चाहिए। इन गुणों से ही विश्वास, निष्ठा बढ़ती है।
जो शिष्य गुरु तत्व के रहस्य को नहीं जान पाता, वह पूर्णता प्राप्त नहीं कर सकता। अतः शिष्य को चाहिए कि वह गुरु तत्व को समझे। उसमें ही जीवन की सार्थकता है। शिष्य को सदैव गुरु का ध्यान उसी प्रकार करना चाहिए जिस प्रकार एक पतिव्रता स्त्री केवल अपने पति का चिंतन करती है।
शिष्य को चाहिए कि वह प्रसन्न मन से श्रद्धा पूर्वक गुरु को ही, अपना परम लक्ष्य बना ले। इसी माध्यम से वह सौभाग्यशाली बन सकता है। जब शिष्य 'स्व' को समाप्त कर देता है तो उसके हृदय में गुरु ज्ञान का दीपक प्रज्वलित हो उठता है।
शिष्य के समस्त पाप जनित विघ्नों को समाप्त करने के कारण गुरु शिव स्वरूप हैं। शिष्य को हरदम ऐसा ही चिंतन करना चाहिए।
जो शिष्य पूर्ण श्रद्धा के साथ गुरु चरणों का जल अपने ऊपर छिड़कता है या चरणामृत के रूप में ग्रहण करता है उसे संसार के समस्त तीर्थों में स्नान करने का फल प्राप्त हो जाता है।
गुरु शब्द का उच्चारण करना ही जीवन की पूर्णता मानी गयी है। जो सद्गुरु की श्रद्धा पूर्वक आराधना करता है उसने जीवन में भले ही कितने ही पाप किए हों, धीरे-धीरे वे समाप्त हो जाते हैं।
शिष्य के लिए गुरु का रूप समस्त देवताओं में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि वे ही अज्ञान को हटाकर पूर्ण ज्ञान देने में समर्थ हैं।
शिष्य पूरी श्रद्धा से गुरु सेवा में रत रहता है क्योंकि उसी माध्यम से वह आध्यात्मिक और भौतिक सुख की प्राप्ति करता है।
गुरुतत्व विशुद्ध रहस्यमय ज्ञान है। इसे प्राप्त करने के लिए शिष्य का मन पावन और निर्मल होना चाहिए।
प्रसिद्ध संत और धर्मोपदेशक हसन बसरी एक बार संत राब...
January 30, 2023मनुष्य के जीवन में ज्ञान सबसे बड़ी उपलब्धि है सवाल...
January 18, 2023श्रीमद्भगवद्गीता में सिद्ध योग का ही वर्णन है। सिद...
January 16, 2023श्रीमद् भागवत गीता का सिद्ध योग विद्यार्थी के अंतर...
January 16, 2023हिंदू धर्म में अग्नि और हवन का विशेष महत्व है। आइए...
January 11, 2023पूजा के दौरान इन नियमों का ध्यान जरूर रखें, नहीं त...
January 11, 2023जीवात्मा तथा परमात्मा ही ये दो पक्षी हैं, प्रकृति...
January 9, 2023अगर आप उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे हैं तो य...
January 6, 2023