Published By:धर्म पुराण डेस्क

पत्नी के साथ बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे राजकुमार राव

राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग इंदौर में हो रही है, इसी बीच वे समय निकालकर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे..!!

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव गुरुवार को बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ ही गृह शांति पूजन भी किया। राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग इंदौर में हो रही है। इसी बीच वे समय निकालकर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।

मंदिर समिति के अनुसार राजकुमार राव सुबह अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर में करीब तीन घंटे बिताए। भगवान महाकाल के दर्शन और अभिषेक के साथ ही राजकुमार ने पत्नी के साथ विशेष पूजा भी की।

राजकुमार राव ने बताया कि फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग इंदौर शहर और उसके आसपास होने वाली है। वो इसी सिलसिले में इंदौर में हैं। उन्होंने कहा, कि बहुत दिनों से उनकी इच्छा भगवान महाकाल के दर्शन की थी।

गौरतलब है कि स्त्री 2 एक हॉरर और कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री, का ही सीक्वेल है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के कुछ सीन मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में भी शूट किए जा रहे हैं।

धर्म जगत

SEE MORE...........