 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि अगर भगवान भोलेनाथ को उनका पसंदीदा भोजन कराया जाता है, तो वे प्रसन्न होते हैं और मनचाहा फल देते हैं। इसलिए कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ को उनका पसंदीदा फूल अर्पित करना चाहिए।
तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान भोलेनाथ को उनके पसंदीदा फूल चढ़ाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
शिव को सफेद रंग बहुत प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा में सफेद फूल चढ़ाने चाहिए। मदार का फूल नीले या सफेद रंग का होता है। कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ को मदार का फूल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
भगवान भोलेनाथ को चमेली के फूल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यदि आप भगवान भोलेनाथ को चमेली के फूल चढ़ाते हैं, तो घर में धन और समृद्धि आती है।
यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई बाधा आ रही है तो उसे दूर करने के लिए सावन के महीने में भगवान शिव को बेला का फूल चढ़ाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में आ रही रुकावटें खत्म हो जाएंगी। इससे दाम्पत्य जीवन भी सुखमय बनता है।
सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को कमल का फूल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ की पूजा में सफेद कमल का चढ़ाना उत्तम होता है। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है।
कनेर का फूल सभी देवताओं के साथ भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। शिवलिंग पर कनेर का फूल चढ़ाने से वैभव में वृद्धि होती है। घर से दरिद्रता दूर होती है।
शिवलिंग पर धतूरे के फूल चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि धतूरा और उसके फूलों को शिव की पूजा में शामिल करने से ईर्ष्या की भावना समाप्त हो जाती है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                