Published By:धर्म पुराण डेस्क

चंदन के इस फेस पैक से दाग-धब्बे दूर करें और चेहरे पर लाएं ग्लो.

आम तौर पर आप चंदन पाउडर का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अच्छे परिणामों के लिए चंदन की लकड़ी का उपयोग करना सबसे अच्छा है।

जानिए, चेहरे पर कैसे करें चंदन का इस्तेमाल...

चंदन, कपूर और गुलाब जल का प्रयोग करें:

चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग बनाने और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप पांच ग्राम चंदन का पाउडर और दो ग्राम कपूर मिला लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

चंदन, बादाम और दूध का पेस्ट:

एक चम्मच चंदन के पाउडर में दो चम्मच दूध मिलाकर पिंपल्स से छुटकारा पाने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इसका पेस्ट बना लें, इसमें एक चम्मच बादाम पाउडर भी मिला लें।

इसे मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

चंदन, तिल, हल्दी और कपूर का पैक लगाएं:

एक चम्मच हल्दी में एक चुटकी कपूर मिलाकर पेस्ट बनाने के लिए चंदन का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को रात को सोने से पहले फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं।

सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा और मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा।

चंदन और दही लगाएं:

एक चम्मच चंदन का पाउडर लें। इसमें आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच दही मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

इससे आपके चेहरे पर जमा गंदगी निकल जाएगी, चेहरे की चमक बढ़ेगी और पिंपल्स से भी छुटकारा मिलेगा।

चंदन, गुलाब जल का पैक:

चेहरे से कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए चंदन और गुलाब जल का फेस पैक बनाएं। इसके लिए आप एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाएं।

इसे दस मिनट के लिए आराम करने दें। फिर चेहरे पर दो मिनट तक हाथों से मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें। सूखे तौलिये से चेहरा पोंछें और मॉइस्चराइजर लगाएं।


 

धर्म जगत

SEE MORE...........