 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
मंदसौर। एक मुस्लिम व्यक्ति हिंदू धर्म से हुआ प्रभावित, हिंदू धर्म में आस्था के बाद भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में की धर्म वापसी, मुंबई से आए महामंडलेश्वर चिदंबरानंद सरस्वती ने पत्रकार शेख जफर को विधि विधान के साथ करवाया वापस हिंदू धर्म में प्रवेश|
धर्म वापसी के बाद शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, यशपाल सिंह सिसोदिया मौजूद रहें।
शेख जफर अब चैतन्य सिंह राजपूत ने कहा कि मैं बचपन से ही हिंदू धर्म से प्रभावित था। चैतन्य सिंह का मानना है कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है, बल्कि अपने धर्म में लौट आए हैं।
मध्य प्रदेश में हिंदू धर्म से प्रभावित होकर, एक मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू धर्म अपना लिया। मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में विधि-विधान से उनका धर्म वापसी कराई गई. उनका कहना है कि मैं बचपन से ही हिंदू धर्म से प्रभावित था।
बता दें कि महामंडलेश्वर चिदंबरानंद सरस्वती विशेष रूप से मुंबई से घर वापसी के लिए मंदसौर आए थे और उन्होंने कुंडली के अनुसार शेख जफर को एक नया नाम भी दिया था। हिंदू धर्म अपनाने के बाद शेख जफर अब अपने नए नाम चैतन्य सिंह राजपूत से जाने जाएंगे।
बीजेपी विधायक शामिल हुए|
मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी शेख जफर के धर्म वापसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि शेख जफर ने अपनी इच्छा जाहिर की थी। भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में उनकी मनोकामना पूरी हुयी।
विधायक ने चैतन्य सिंह राजपूत को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी सरस्वती ने कहा कि भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सभी अतीत में हिंदू थे, सनातन धर्म से जुड़े थे. शेख जफर इस बात को समझ चुके हैं और अब उन्होंने शास्त्रीय रीति से हिंदू धर्म अपना लिया है।
शेख जफर से चैतन्य सिंह राजपूत:
चैतन्य सिंह ने कहा कि वह बचपन से ही हिंदू धर्म से प्रभावित थे। चैतन्य सिंह का मानना है कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है, बल्कि अपने धर्म में लौट आए हैं।
चैतन्य सिंह राजपूत पहले से ही हिंदू धर्म में बहुत रुचि रखते थे। उन्होंने अपने घर में एक मंदिर भी बनवाया है। धर्मांतरित का कहना है कि वह शुरू से ही सनातन धर्म का पालन करता आ रहे हैं। केवल नाम परिवर्तन था, जो आज किया गया है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                