 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
अगर आपको प्राइवेट पार्ट के बाहरी हिस्से में खुजली और जलन की शिकायत है तो इसे नजरअंदाज न करें, यह पेट में कीड़े होने का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर के पास जरूर जाएं।"
पेट के कीड़े के लिए घरेलू उपचार: पेट के कीड़े एक आम समस्या है। मुख्य रूप से यह समस्या बच्चों में अधिक होती है, लेकिन पेट के कीड़े की समस्या बड़े लोगों में भी देखने को मिलती है। इससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।
पेट दर्द पेट के कीड़े-
बच्चे हों या वयस्क, पेट के कीड़े इन दिनों लोगों में आम हैं।
पेट के कीड़े के लक्षण: बच्चे हों या बड़े, पेट के कीड़े की समस्या आजकल लोगों में आम है. बच्चों में यह समस्या मिट्टी खाने, ज्यादा चीनी खाने या साफ-सफाई की कमी के कारण होती है। वहीं बड़ों में यह समस्या खराब दिनचर्या, बाहर का खाना ज्यादा खाने से होती है। पेट में कीड़े होने से बच्चों को ज्यादा नुकसान होता है। जिससे बच्चों की ग्रोथ रुक जाती है और शरीर में सारा पोषण धीरे-धीरे कम होने लगता है। पेट के कीड़ों के लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते। आइए जानते हैं क्या हैं पेट के कीड़े के लक्षण और क्या हैं इसके घरेलू उपाय।
पेट में कीड़े होने पर सोते समय मुंह से लार टपकती है। इसके अलावा चेहरे पर चमक कम होने लगती है। इसके अलावा पेट के कीड़े होठों के दोनों तरफ सफेदी और होठों के दोनों तरफ सूखापन पैदा करते हैं।
घरेलू उपचार-
स्वच्छता का ध्यान रखें-
पेट के कीड़ों से बचने के लिए स्वच्छता सबसे जरूरी है। इसके लिए खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए और बार-बार मुंह के अंदर उंगलियां नहीं डालनी चाहिए।
सुबह अजवाइन का सेवन करें-
इसके अलावा अगर पेट में कीड़े हो तो चार से पांच दिन तक जागने के बाद रोजाना आधा चम्मच अजवाइन पानी के साथ निगल लें। यह कार्य सुबह के समय करना है। इसके अलावा मिठाइयों से भी परहेज करना जरूरी है।
भुना हुआ जीरा गुड़ के साथ खाएं-
इसके अलावा एक पैन में जीरा भून लें और ठंडा होने पर आधा चम्मच गुड़ के साथ खाएं. आप भुने हुए जीरे को पीसकर गुड़ के साथ भी खा सकते हैं. ऐसा चार से पांच दिन तक करें।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                