 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
17 सितंबर तक रहें सावधान, ये 4 संकेत बढ़ा सकते हैं परेशानी..
सूर्य राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को अचानक आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पैसा निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए|
सूर्य राशि परिवर्तन 2022..
ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का स्वामी कहा गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सूर्य कर्क राशि को छोड़कर 17 अगस्त को सुबह 7.37 बजे सिंह में प्रवेश कर चुके हैं और 17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे| इसके बाद 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
सूर्य का सिंह राशि में गोचर कई राशियों को प्रभावित करेगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन 4 राशियों को इस दौरान बेहद सावधान रहने की जरूरत है -
सिंह राशि:
सूर्य सिंह राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन फायदेमंद नहीं होगा। दरअसल सिंह राशि के लोगों को व्यापार में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को अचानक धन हानि होने की संभावना है। धन निवेश करते समय अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। सेहत बिगड़ सकती है इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। नौकरी से जुड़े लोगों को सावधान रहना चाहिए।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को भी सूर्य के सिंह राशि में गोचर को लेकर सतर्क रहना चाहिए। मकर राशि के जातकों को व्यापार से संबंधित नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित से धोखा मिल सकता है। पारिवारिक विवाद में धैर्य रखें। सेहत को लेकर सावधान रहें।
मीन राशि:
सूर्य का यह गोचर मीन राशि के पंचम भाव में हुआ है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार में भी रुकावट आ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                