 Published By:अतुल विनोद
 Published By:अतुल विनोद
					 
					
                    
जितना झूठ उतना ही टेंशन... P अतुल विनोद शास्त्र कहते हैं कि हम जितना ज्यादा झूठ बोलते हैं उतना ही ज्यादा उलझते चले जाते हैं| हमारी तकलीफ हो का बड़ा कारण झूठ ही है| हम दो स्तर पर जीते हैं| एक फिजिकल कॉन्शसनेस और एक स्प्रिचुअल कॉन्शसनेस| भौतिक चेतना का स्तर जब बढ़ जाता है तो आध्यात्मिक चेतना उस से ढक जाती है| हम मूर्खता में खुद को भूलकर लोभ, लालच और कामना के जगत में डूबते और उतरते रहते हैं| दरअसल फिजिकल कॉन्शसनेस के लेवल पर हमें खुद को लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाना होता है| हम अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं| झूठी शान, झूठा दिखावा, झूठी बातें, झूठा त्याग, झूठी सेवा झूठा समर्पण झूठा प्रेम|
भौतिक स्तर पर हम सिर्फ और सिर्फ एक स्वार्थी व्यक्ति हैं| लेकिन खुद को ऊंचा उठाने के लिए हम परमार्थी बन जाते हैं| सेवा का चोला ओढ़कर हम छोटी मोटी दान दक्षिणा करके बड़ा सा प्रचार करते हैं| हम जो है नहीं वो दिखने की कोशिश करते हैं| हम जैसे हैं नहीं वैसे बनने की कोशिश करते हैं| एक झूठ से 100 झूठ पैदा होते हैं| हमने जैसा चोला ओढ़ रखा है वैसा साबित करने के लिए झूठ पर झूठ बोलना पड़ता है| हम खुद भी उस में उलझ जाते हैं | अपने आप को वैसा ही मानने लगते हैं जैसा हम दिखाते हैं|
हमारी ही वास्तविकता हमें डराने लगती हैं| हम जैसे हैं वैसे खुद को नहीं देखना चाहते और इसलिए खुद से भी दूर भागते हैं| मन और शरीर दोनों में गहरा नाता है| हमारे झूठ का असर हमारे शरीर पर पड़ता है| ये झूठ हमारे शरीर में घातक रसायन पैदा करता है| इन्हें हम फ्री रेडिकल्स, टॉक्सिक या नकारात्मक ऊर्जा कह सकते हैं| झूठ से ही क्रोध और भय पैदा होते हैं| यह सब मिलकर हमारे अंदर संस्कार पैदा करते हैं| शरीर में जो सेल्स बन रहे हैं, वे चाहे खानपान के कारण हों , देश काल परिस्थिति के कारण हों या पुराने हों, यदि उन्हें साक्षी -भाव एवं तटस्थ -भाव से देखने लगेंगे तो नये संस्कार नहीं बनेंगे और साथ ही पुराने भी दूर हो जाएँगे। इस तरह प्रज्ञा के पुष्ट होते-होते स्थित-प्रज्ञ / जीवन्मुक्त हो जायेंगे। समता में स्थिर होने पर क्रिया तो करेंगे पर प्रतिक्रिया नहीं होगी।ऐसे में क्रिया सदा रचनात्मक होती है|
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                