Published By:धर्म पुराण डेस्क

महालक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए हैं सप्ताह के ये 2 दिन, करें आसान उपाय

हिंदू पंचांग में प्रत्येक दिन को अपना महत्वपूर्ण दिन घोषित किया गया है। 

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होते हैं। गुरुवार भगवान विष्णु को समर्पित है और शुक्रवार लक्ष्मी जी को समर्पित है।

धार्मिक मान्यता है कि अगर आप लक्ष्मी जी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार को ही नहीं बल्कि गुरुवार के दिन भी पूजा करनी चाहिए।

लक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये उपाय ..

- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। गौरतलब है कि मां लक्ष्मी जी, भगवान विष्णु जी की पत्नी हैं।

- गुरुवार या बाद के शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर जाएं और कमल का फूल आदि चढ़ाएं।

- ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को मक्खन, खीर, पताशे आदि चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा करती हैं।

- शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाने से लाभ होता है।

- दांपत्य जीवन में सुख शांति के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में पक्षियों के किसी भी जोड़े की तस्वीर लगाने का लाभ मिलता है।

- संतान प्राप्ति के सुख के लिए गुरुवार के साथ-साथ शुक्रवार के दिन गजलक्ष्मी की पूजा करना लाभदायक होता है।

- भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इतना ही नहीं श्री सूक्त और विष्णु सहस्त्र के पाठ से धन की कमी दूर होती है।

- शुक्रवार के दिन 11 गांठ हल्दी को पीले कपड़े में बांध लें। फिर ओम वक्रतुंड मंत्र का 108 बार जाप करें। फिर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लें और इस कपड़े के बंडल को खजाने में रख दें।


 

धर्म जगत

SEE MORE...........