 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है। मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में श्रद्धालुओं की आमद भी बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राम नगरी में तीन प्रमुख मार्ग बनाए जा रहे हैं, इन तीन भव्य पथ को राम नगरी की गरिमा के अनुरूप बनाया जा रहा है।
पहला पथ सहादतगंज से लता मंगेशकर चौक तक 13 किलोमीटर लंबा राम पथ मार्ग बनाया जा रहा है। इसके साथ हनुमानगढ़ी से कनक भवन होते हुए राम जन्मभूमि तक भक्ति मार्ग और सुग्रीव किला से राम जन्म भूमि के परिसर तक जन्मभूमि पथ का निर्माण किया जा रहा है।
लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद ने बुधवार को जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के अंदर जन्मभूमि पथ का निर्माण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाए। इसी के साथ उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में लेटलतीफी नहीं चलेगी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद ने संस्था के लोगों को तय समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम करने के लिए निर्देश देते हुए नाराजगी भी व्यक्त की। इतना ही नहीं जन्मभूमि पथ, राम पथ और भक्ति पथ के प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक माह देने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया है।
आपको बता दें कि रामनवमी से जन्मभूमि पथ का शुभारंभ जन्मभूमि परिसर तक के लिए किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। यात्री सुविधाओं से युक्त 80 फीट चौड़े रास्ते पर एक बार में एक लाख से ज्यादा लोग सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रामलला के परिसर तक पहुंच सकेंगे।
इसके साथ ही यह मार्ग यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें प्रमुख रुप से यात्रियों के लिए विश्राम स्थल, प्रसाधन, पेयजल और सामान जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                