 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    दक्षिण भारत की सबसे बड़े आस्था केन्द्रों में एक भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन को जाना अब जल्द ही सुगम और सुविधाजनक होने जा रहा है।
भारतीय रेलवे द्वारा तिरुपति रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने जा रहा है। रेलवे के मुताबिक अगले साल स्टेशन को आधुनिक स्वरूप और विस्तार देने का कार्य पूरा हो जाएगा।
रेल लैंड डेवलप अथॉरिटी द्वारा तिरुपति स्टेशन को करीब 510 करोड़ के खर्च से आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। स्टेशन का कायाकल्प पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत किया जा रहा है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन की तस्वीरों को शेयर कर किया है-
वर्ल्ड क्लास स्टेशन पर होंगी ये सुविधाएं ..
1. यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, फुटओवर ब्रिज,
2 .एयरपोर्ट की तरह लाइटिंग,
3. एयर कंडीशनिंग वेटिंग लॉन्ज,
4. मल्टीप्लेक्स सुविधाएं,
5. दीवारों पर भगवान विष्णु के सात अवतार की पेंटिंग,
6. हाई लेवल सिक्योरिटी,
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह भारत के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है।
रोज़ाना ही करीब एक लाख श्रद्धालु भगवान बालाजी के दर्शन को यहाँ आते हैं। स्टेशन को आधुनिक स्वरूप मिलने से इन लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
भारतीय रेलवे तिरुपति के अलावा दक्षिण भारत के पांच अन्य स्टेशनों को भी आधुनिक रूप दे रहा है। इनमें रामेश्वरम, मदुरई कन्याकुमारी स्टेशन शामिल हैं। ये सभी धार्मिक महत्व के स्थान हैं।
 
 
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                