Published By:धर्म पुराण डेस्क

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों के महत्व की काफी चर्चा हुई है। क्योंकि कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिनमें देवी-देवताओं की महक होती है। इन्हीं पौधों में से एक है तुलसी।
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय पौधा माना जाता है। तुलसी में लक्ष्मी का वास है। प्रतिदिन तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन तुलसी के पौधे की पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।
तुलसी के पौधे की पूजा कब करनी है और कब नहीं, इस बात का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। आइए जानते हैं किस दिन तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे की पूजा करते समय यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो माता लक्ष्मी क्रोधित होकर घर से चली जाती हैं। शास्त्र के अनुसार रात के समय या सूर्यास्त के समय तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए। रात के समय तुलसी के पौधे को छूने से धन की हानि होती है। इसके अलावा रात में कभी भी तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
इस दिन तुलसी के पौधे को न छुएं-
धार्मिक मान्यता है कि रविवार के दिन भी तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए। इतना ही नहीं इस दिन तुलसी के पौधे को पानी देना भी वर्जित है।
कहा जाता है कि रविवार के दिन तुलसी माता का व्रत होता है. साथ ही एकादशी के दिन तुलसी को जल देना भी वर्जित है। इस दिन माता तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में इस दिन उन्हें छूकर जल देने से उनका व्रत टूट जाता है और लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं.
मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024