Published By:धर्म पुराण डेस्क

उदयपुर के पर्यटन स्थल 

उदयपुर को पहले मेवाड़ के नाम से जाना जाता था। इस शहर ने बहुत कम समय में देश को कई देशभक्त दिए हैं। यहां का मेवाड़ राजवंश अपने को सूर्य से जोड़ता है। यहां का इतिहास निरंतर संघर्ष का इतिहास रहा है। 

यह संघर्ष स्वतंत्रता, स्वाभिमान तथा धर्म के लिए हुआ। संघर्ष कभी राजपूतों के बीच तो कभी मुगल तथा अन्य् शासकों के साथ हुआ। यहां जैसी देशभक्ति, उदार व्यवहार तथा स्वतंत्रता के लिए उत्कृष्ट इच्छा किसी दूसरे जगह देखने को नहीं मिलती है।

उदयपुर जिसे झीलों का शहर कहा जाता है उत्तरी भारत का सबसे आकर्षक पर्यटक शहर माना जाता है। यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बहुत कुछ है। झीलों के साथ मरुभूमि का अनोखा संगम अन्य कहीं नहीं देखने को मिलता है। यह शहर अरावली पहाड़ी के पास राजस्थान में स्थित है। 

उदयपुर को हाल ही में विश्व का सबसे खूबसूरत शहर घोषित किया गया है उदयपुर की पोर्टल वेबसाइट है वेब उदयपुर इस वेबसाइट में उदयपुर के बारे में हर तरह की जानकारियां उपलब्ध है ! सभी पर्यटन स्थलों का विस्तृत वर्णन है इसका पता है| 

उदयपुर- झीलों का शहर ..

मंत्रमुग्ध हो जाते हैं पर्यटक-

राजस्थान का एक शहर उदयपुर प्रकृति एवं मानवीय रचनाओं से समृद्ध अपने सौंदर्य के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां की हवेलियों और महलों की भव्यता को देखकर दुनिया भर के पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहां के लोग, उनका व्यवहार, यहां की संस्कृति, लोक गीत, लोक-नृत्य, पहनावे, उत्सव एवं त्योहारों में ऐसा आकर्षण है कि देशी-विदेशी पर्यटक, फोटोग्राफर, लेखक, फिल्मकार, कलाकार, व्यावसायी सभी यहां खिंचे चले आते हैं। 

अपनी पुरानी राजधानी चित्तौड़गढ़ पर मुगलों के लगातार आक्रमण से परेशान होकर महाराणा उदय सिंह ने पिछौला झील के तट पर अपनी राजधानी बनाई जिसे उदयपुर नाम दिया गया। 

शानदार बाग-बगीचे, झीलें, संगमरमर के महल, हवेलियां आदि इस शहर की शान में चार चांद लगाते हैं। अरावली की पहाड़ियों से घीरे और पांच मुख्य झीलों के इस शहर को देखने या घुमने-फिरने के लिए उत्तम समय वैसे तो सितंबर से अप्रैल का महीना उत्तम है। 

पिछौला झील के पूर्वी किनारे पर बने विशालकाय और भव्य सिटी पैलेस की परछाई से मन रोमांचित हो उठता है। यह महल राजस्थान का विशालतम महल है। इस परिसर के तीन महल-दिलखुश, बारी व माती तथा सूरज गोखुर, मोर चौक है। 

पवित्र धूनी माता व राणा प्रताप का संग्रहालय भी इस परिसर के दर्शनीय स्थल हैं। इसके अतिरिक्त सिटी पैलेस के नजदीक ही भव्य जगदीश मंदिर भी है। इस मंदिर के नजदीक ही अठारहवीं सदी में बना सहेलियों का बाग है। 

इसके अतिरिक्त फतेह सागर झील, कृष्णा विलास, दूध तलाई, सज्जन निवास, गुलाब बाग, जग मंदिर, सज्जनगढ़ महल, कुंभागढ़ का किला, रनकपुर का जैन मंदिर और भारतीय लोक कला संग्रहालय हैं। 

उदयपुर में प्रमुख आकर्षण का केंद्र लेक पैलेस है जो सन 1743-1746 के मध्य बनाया गया था। इसे देखकर लगता है मानो यह महल पिछोला झील में तैर रहा है। 

कैसे पहुंचें : 

राज्य की राजधानी जयपुर से उदयपुर की दूरी लगभग 400 किमी दूर है। जबकि दिल्ली से यह लगभग 665 किमी और अहमदाबाद से 250 किमी है। 

यहां आने वाले पर्यटकों के लिए हवाई मार्ग से लेकर सड़क और रेल जैसे किसी भी मार्ग से आने में कोई परेशानी नहीं है। शहर में होटलों और रेस्तरां आदि की भी कोई कमी नहीं है।

पूर्व का वेनिस और भारत का दूसरा काश्मीर माना जाने वाला उदयपुर खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। अपनी नैसर्गिक सौंदर्य सुषमा से भरपूर झीलों की यह नगरी सहज ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर लेती है। यहाँ की खूबसूरत वादियां, पर्वतों पर बिखरी हरियाली, झीलों का नजारा और बलखाती सडके बरबस ही सैलानियों को अपनी ओर खींच लेती हैं। 

महाराणा उदयसिंह ने सन् 1559 में उदयपुर नगर की स्थापना की। लगातार मुगलों के आक्रमणों से सुरक्षित स्थान पर राजधानी स्थानांतरित किये जाने की योजना से इस नगर की स्थापना हुई। सन् 1572 में महाराणा उदयसिंह की मृत्यु के बाद उनके पुत्र प्रताप का राज्याभिषेक हुआ। उन दिनों एकमात्र यहीं ऐसे शासक थे जिन्होंने मुगलों की अधीनता नहीं स्वीकारी थी। 

महाराणा प्रताप एवं मुगल सम्राट अकबर के बीच हुआ हल्दीघाटी का घमासान युद्ध मातृभूमि की रक्षा के लिए इतिहास प्रसिद्ध है। यह युद्ध किसी धर्म, जाति अथवा साम्राज्य विस्तार की भावना से नहीं, बल्कि स्वाभिमान एवं मातृभूमि के गौरव की रक्षा के लिए ही हुआ।

देश के आजाद होने से पूर्व रियासती जमाने में गुहिल वंश के अंतिम शासक महाराणा भोपाल सिंह थे जो राजस्थान के एकीकरण के समय 30 मार्च, 1949 में राज्य के महाराज प्रमुख रहे।


 

धर्म जगत

SEE MORE...........