 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
झाड़ू के लिए वास्तु टिप्स: झाड़ू के लिए वास्तु नियम..
झाड़ू के लिए वास्तु टिप्स-
वास्तु में झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए सुख-समृद्धि के लिए झाड़ू से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए।
झाड़ू के लिए वास्तु टिप्स: वास्तु शास्त्र में झाड़ू का बहुत महत्व है। क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में मौजूद झाड़ू व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ फल देती है।
वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस में झाड़ू को हमेशा नजर से दूर रखना चाहिए। यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
वास्तु के अनुसार अगर झाड़ू टूट जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। क्योंकि टूटी हुई झाड़ू से सफाई करने से घर में दरिद्रता आती है। इससे कई समस्याएं आपको घेर लेती हैं।
झाडू को कभी भी सीधा नहीं रखना चाहिए। झाड़ू हमेशा लिटा कर ही रहना चाहिए। क्योंकि खड़ी झाड़ू आपदा को आमंत्रण देती है।
वास्तु के अनुसार शाम के समय कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी घर छोड़ देती हैं।
हिंदू शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कभी भी इस पर कदम नहीं रखना चाहिए। जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिससे घर से आर्थिक परेशानी भी शुरू हो जाती है।
झाड़ू हमेशा साफ पानी से धोएं। बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो झाड़ू को गंदे पानी से धोने लगते हैं. ऐसा करना झाड़ू का अपमान माना जाता है और घर के लोगों को किसी न किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है.
कभी-कभी हमारे पैर जाने-अनजाने झाड़ू को छू लेते हैं, लेकिन हम इसकी परवाह नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, झाड़ू से जुड़ी कुछ चीजों की उपेक्षा करने से व्यक्ति पूरी तरह से दरिद्र हो जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि गलती से झाड़ू छूने पर क्या करें।
झाड़ू पर कदम रखना मां लक्ष्मी का अपमान है। आपकी इस गलती से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। जिससे व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके साथ कभी ऐसा हो तो अपने हाथ से झाड़ू को छुए और इसे अपने माथे पर लगाएं और इस गलती के लिए मां लक्ष्मी से क्षमा मांगें।
झाड़ू को दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखने से जीवन में कभी भी धन की हानि नहीं होती और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार झाड़ू को कभी भी अलमारी के पीछे या तिजोरी के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि भी होती है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                