Published By:धर्म पुराण डेस्क

वास्तु: घर में कपूर, देसी घी, चंदन, लोबान और गूगल का धूम्र करने से सकारात्मकता बढ़ती है

भौतिक दोषों से नकारात्मकता बढ़ती है, जिस घर में गंदगी रहती है, साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां भौतिक दोषों में वृद्धि होती है। 

वास्तु के दोष के कारण घर में रहने वाले लोगों के विचारों में नकारात्मकता अधिक व्यापक होती है। नकारात्मक विचारों से काम और तनाव में सफलता नहीं मिलती। दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन कपूर, देसी घी, चंदन, लोबान और गूगल का धूम्र सेवन करना चाहिए।

इन पांच चीजों का धूम्र बढ़ाता है सकारात्मकता:-

घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए प्रतिदिन 5 पवित्र चीजों का घर को धूम्रपान कराना चाहिए। इन पांच वस्तुओं में कपूर, देसी घी, चंदन, लोबान और गूगल शामिल हैं। 

गाय के गोबर से बने कंडे को जला दें, जब धुआं बंद हो जाए तो इन पांच चीजों को कंडे पर रख दें। फिर धुंए को घर के चारों ओर फैलाएं। इस तरह से धूम्र  देने से घर में देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

इन पांच चीजों को पवित्र माना जाता है और इनसे निकलने वाला धुआं घर के वातावरण को शुद्ध करता है। रोगाणु नष्ट हो जाते हैं और दोष का प्रभाव कम हो जाता है। 

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इस धुएं से घर की दुर्गंध भी दूर होती है। ये पांच चीजें बाजार में आसानी से मिल जाती हैं।


 

धर्म जगत

SEE MORE...........