 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    .jpg)
उज्जैन में नवीनतम महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक का लोकार्पण होने के बाद इसे तत्काल आम जनता ले लिए नहीं खोला जाएगा बल्कि इसे दो दिन बाद यानी 14 अक्टूबर को आमजन के लिए खोला जाएगा।
अब आप सोचेंगे कि लोकार्पण के दो दिनों तक आमजन को क्यों इंतज़ार करना पड़ेगा? आखिर अगले दिन से ही भक्त इस कॉरिडोर से होकर क्यों दर्शन हीं कर सकेंगे? तो हम आपको इसका कारण भी बता देते हैं।
दरअसल उज्जैन में महाकाल लोक के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन पहुंच रहे हैं। जिसके चलते बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। यहाँ सजावट भी बड़े स्तर पर की जा रही है। 11 अक्टूबर को एक भव्य समारोह में महाकाल लोक का उद्घाटन होगा। प्रशासन को सजावट के लिए सामग्री एकत्र करने में और इसकी साफ-सफाई करने में दो दिन का समय लगेगा।
बताया जा रहा है, कि जब तक सामग्री नहीं हटाई जाती तब तक जनता के लिए महाकाल लोक नहीं खोला जाएगा। इसलिए 14 अक्टूबर से ही महाकाल लोक जनता के लिए खुलेगा। वहीं उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को 11 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन सड़क मार्ग को टोल फ्री करने के भी निर्देश दिए है।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                