Published By:धर्म पुराण डेस्क

घर के मंदिर में बाल गोपाल की मूर्ति के साथ-साथ भगवान कृष्ण की पसंदीदा चीजें भी रखनी चाहिए। बाल गोपाल के साथ गाय की छोटी मूर्ति, बांसुरी, मोर पंख और वैजयंती माला चाहिए।
शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान कृष्ण को विशेष रूप से मक्खन, मिठाई, बांसुरी, मोर पंख, वैजयंती माला का शौक है। यहां जानिए वैजयंती माला से जुड़ी खास बातें...
वैजयंती एक पौधे का नाम है। इसकी पत्तियां लंबी होती हैं, इसकी चौड़ाई छोटी होती है। वैजयंती में फूल लाल या पीले रंग के होते हैं। यह फूल गुच्छों में पाया जाता है।
फूल के साथ छोटे गोल बीज होते हैं, जो थोड़े कड़े होते हैं। इन कठोर बीजों में छेद करके मनके बनाए जाते हैं। ये मनके किसी भी पूजा सामग्री की दुकान में आसानी से मिल जाते हैं।
इन चीजों को बाल गोपाल के पास रखें और रोजाना पूजा करें। पूजा में मक्खन-मिठाई चढ़ाएं और क्रं कृष्णाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
वैजयंती की माला धारण करने वाले व्यक्ति को सकारात्मक फल की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मक सोच दूर होती है। इस माला को किसी भी सोमवार या शुक्रवार को पहना जा सकता है। माला को धारण करने से पहले गंगाजल या शुद्ध जल से साफ कर लेना चाहिए।
मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024